हिमाचल में थमी कोरोना की रफ़्तार: 1309 नए केस, रिकवरी चार हजार; आज गई 59 की जान

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में थमी कोरोना की रफ़्तार: 1309 नए केस, रिकवरी चार हजार; आज गई 59 की जान

शिमला। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच प्रदेश की जयराम सरकार ने पूरे सूबे में 26 मई तक के लिए कर्फ्यू लगा रखा है। वहीं, इस कर्फ्यू का असर कोरोना की चेन को तोड़ता भी नजर आ रहा है। ताजा अपडेट के अनुसार, आज सूबे में कई दिनों बाद इतने कम नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में मानवता शर्मसार: कहीं चारपाई से नीचे उतारने के लिए नहीं आया कोई, कहीं डंडे से बांधा शव

बता दें कि बीते 24 घंटे के भीतर सूबे में कोरोना के मात्र 1309 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 4 हजार से अधिक मरीजों की रिकवरी संभव हो सकी है। हालांकि, इस सब के बीच सूबे में कोरोना संक्रमण के चलते जंग गंवाने वाले लोगों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज के दिन भी सूबे में इस गंभीर महामारी के कारण कुल 59 लोगों की मौत हुई है। 

आज का आंकड़ा और अबतक का टोटल 

हिमाचल प्रदेश ने रविवार को 1,309 नए कोविड -19 मामले रिपोर्ट किए गए, जिससे राज्य में संक्रमण की संख्या 1,79,034 हो गई और मरने वालों की संख्या 2,752 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में 25,979 सक्रिय मामले हैं। पिछले 24 घंटों में 4,059 मरीज इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं, जिससे ठीक होने वालों की कुल संख्या 1,50,278 हो गई है।

आज किस जिले से कितने मरीजों की हुई मौत 

राज्य में कांगड़ा जिले से सबसे ज्यादा 16, शिमला जिले से 9, मंडी जिले से 8, चंबा और सिरमौर जिले से 5-5, हमीरपुर और ऊना जिले से 4-4, सोलन और बिलासपुर जिले से 3-3 और कुल्लू और किन्नौर जिले में एक-एक की मौत हुई है।


आज किस जिले से कितने केस आए सामने 

रिपोर्ट किए गए पॉजिटिव मामलों में बिलासपुर जिले के 51, चंबा जिले के 80, हमीरपुर जिले के 122, कांगड़ा जिले के 216, किन्नौर जिले के 6, कुल्लू जिले के 26, लाहौल-स्पीति जिले के 7, मंडी जिले के 144, शिमला जिले के 204, सिरमौर जिले से 133, सोलन जिले से 245 और ऊना जिले से 75 मामले शामिल हैं। 


आज किस जिले से कितने हुए ठीक 

कांगड़ा के 1152, मंडी के 487, सोलन के 418, सिरमौर के 379, बिलासपुर के 352, ऊना के 347, हमीरपुर के 346, चंबा के 235, शिमला के 222, कुल्लू के 80, किन्नौर के 29 व लाहुल स्पीति के 12 ठीक होने में कामयाब रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ