हिमाचल में कोरोना से राहत: 25000 से नीचे आए एक्टिव केस, जान गंवाने का सिलसिला जारी- आज 61 गुजरे

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में कोरोना से राहत: 25000 से नीचे आए एक्टिव केस, जान गंवाने का सिलसिला जारी- आज 61 गुजरे

शिमला। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच सूबे में आज का दिन कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के लिहाज से राहत भरा रहा है। हालांकि, सूबे में कोरोना संक्रमण के चलते जान गंवाने वाले लोगों की संख्या जस की तस बनी हुई है। आज राहत भरी बात ये रही कि सूबे में एक्टिव मामलों का आंकड़ा 25 हजार से नीचे आ गया। 

आज के आंकड़े और अबतक का टोटल 

हिमाचल में आज कोरोना के 1,949 मामले आए हैं। वहीं, 3,686 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। आज 61 कोरोना संक्रमितों की जान गई है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 1 लाख 80 हजार 938 है। अब तक एक लाख 53 हजार 964 ठीक हो चुके हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 2,813 है। 

यह भी पढ़ें: जयराम कैबिनेट के 20 प्रमुख फैसले: यहां एक क्लिक में जानें सबकुछ- पूरी डीटेल के साथ

आज किस जिले में कितनों की गई जान 

हिमाचल में आज 61 कोरोना पॉजिटिव की जान गई है। कांगड़ा में 23, सिरमौर में 8, सोलन में 6, शिमला में पांच, चंबा, हमीरपुर व मंडी में चार-चार, कुल्लू में तीन, ऊना व बिलासपुर में दो-दो की जान गई है।

कोरोना डेथ की डिटेल जानने के लिए यहां करें क्लिक

आज किस जिले से कितने मामले आए सामने 

कांगड़ा में 545, मंडी में 215, शिमला में 194, बिलासपुर में 163, ऊना में 162, हमीरपुर में 159, चंबा में 132, सिरमौर में 125, किन्नौर में 116, कुल्लू में 84, सोलन में 44 व लाहुल स्पीति में 10 केस आए हैं।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में हद हाल: झोलाछाप डॉक्टर ने किया कोरोना मरीज का इलाज, चली गई जान

आज किस जिले से कितने मरीज हुए ठीक 

कांगड़ा के 1421, चंबा के 364, सोलन के 347, बिलासपुर के 343, ऊना के 265, सिरमौर के 258, शिमला के 239, हमीरपुर के 164, मंडी के 157, कुल्लू के 66, लाहुल स्पीति के 38 व किन्नौर के 24 ठीक हुए हैं।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ