हिमाचल में नए केस तो कम हुए लेकिन नहीं थम रहा जान गंवाने का सिलसिला, आज 60 की मौत

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में नए केस तो कम हुए लेकिन नहीं थम रहा जान गंवाने का सिलसिला, आज 60 की मौत

शिमला। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच सूबे में नए कोरोना संक्रमण के मामलों में तो कम देखने को मिली है लेकिन इस गंभीर महामारी के चलते जान गंवाने वाले लोगों का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज इसी कड़ी में आज 60 लोगों को इस गंभीर महामारी ने अपना शिकार बनाया है। 

आज का आंकड़ा और अबतक का टोटल 

हिमाचल में आज कोरोना के 2,001 मामले आए हैं। वहीं, 3,561 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। कोरोना का कुल आंकड़ा 1 लाख 82 हजार 984 पहुंच गया है। अभी 22 हजार 560 एक्टिव केस हैं। अब तक 1 लाख 57 हजार 525 लोग ठीक हुए हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 2873 है।

यह भी पढ़ें: SBI यूजर्स पर नई आफत: ATM से पैसा निकालना हुआ महंगा और भी चार्जेज बढ़े

आज किस जिले में कितनों की गई जान 

हिमाचल में आज 60 लोगों की दुखद मृत्यु हुई है। कांगड़ा में 19, सिरमौर में 9, शिमला, सोलन में सात-सात, हमीरपुर में पांच, चंबा, बिलासपुर व मंडी में तीन-तीन व कुल्लू और ऊना में दो-दो की मृत्यु हुई है। प्रदेश में आज के दिन हुई मौतों का पूरा ब्यौरा आप नीचे दी गई लिस्ट में देख सकते हैं:- 


आज किस जिले से कितने मरीज हुए ठीक 

कांगड़ा के 1418, मंडी के 415, शिमला के 306, हमीरपुर के 288, बिलासपुर के 268, ऊना के 223, सिरमौर के 212, चंबा के 139, सोलन के 138, कुल्लू के 89, किन्नौर के 33 व लाहुल स्पीति के 32 ठीक हुए हैं।

आज किस जिले से कितने मामले आए सामने 

कांगड़ा में 578, मंडी में 295, सोलन में 231, शिमला में 191, सिरमौर में 159, हमीरपुर में 134, चंबा में 117, बिलासपुर में 113, ऊना में 86, कुल्लू में 49, किन्नौर में 37 व लाहुल स्पीति में 11 केस आए हैं। 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ