हिमाचल में थोड़ी राहत: हफ़्तों बाद 50 से कम लोगों की गई जान, सिर्फ 1,365 नए केस आए सामने

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में थोड़ी राहत: हफ़्तों बाद 50 से कम लोगों की गई जान, सिर्फ 1,365 नए केस आए सामने

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर अब थमता नजर आ रहा है। सूबे में आज कई हफ़्तों के बाद कोरोना के चलते होने वाली मौतों का आंकड़ा 50 से नीचे गया है। आज के दिन इस गंभीर महामारी के चलते 44 लोगों की मौत हुई है। वहीं, आज के दिन कोरोना वायरस संक्रमण के मात्र 1,365 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। आज ऐसा लगातार पांचवें दिन हुआ है, जब सूबे में 2000 से कम नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। 

आज का आंकड़ा और अबतक का टोटल 

आज कुल 2,192 मरीज कोरोना को मात देने में कामयाब रहे। प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा बढ़कर 1,84,347 हो गई है। इनमें से 22,181 मामले सक्रिय हैं। प्रदेश में अब तक 1,59,227 लोग कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश में आज 8,779 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया। राज्य में अभी तक 18,64,817 लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है।

आज किस जिले में कितनों की गई जान 

राज्य के कांगड़ा जिले में आज 13, चम्बा तीन, हमीरपुर चार, कुल्लू छह, शिमला पांच, सिरमौर चार, सोलन और ऊना दो-दो, किन्नौर और बिलासपुर में एक-एक तथा मंडी जिले में तीन कोरोना मरीजों की मौत हो गई। 


आज किस जिले से कितने केस आए 

आज सर्वाधिक 385 पॉजिटिव मामले कांगड़ा जिला में दर्ज किए गए। इसके अलावा सोलन में 220, मंडी में 144, ऊना में 129, चम्बा में 107, शिमला में 97, सिरमौर में 79, बिलासपुर में 71, कुल्लू व हमीरपुर में 56-56, लाहौल स्पीति में 14, किन्नौर में 7 और नए मामले पाए गए हैं। 


आज किस जिले से कितने हुए ठीक 

आज ठीक होने वालों में भी सबसे अधिक कांगड़ा जिला में 527, मंडी में 296, सिरमौर में 283, शिमला में 223, ऊना में 203, चंबा में 194, बिलासपुर में 145, सोलन में 121, हमीरपुर में 103, कुल्लू में 65, किन्नौर में 18 और लाहुल स्पीति में 14 कोरोना संक्रमित लोग पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ