आज का आंकड़ा और अबतक का टोटल
आज भी राज्य में 2 हजार से कम संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। राज्य में जहां कोरोना के 1472 नए मरीज सामने आए, वहीं 3409 मरीजों ने कोरोना को मात दी। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 20 हजार के करीब पहुंच गई है। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 185819 पहुंच गया है। इनमें एक्टिव केस 20184 हैं। कोरोना से अब तक 162636 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं 2976 मरीजों की मौत हुई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में राशन डिपो पर अब नहीं मिलेगा रिफाइंड: 57 रूपए महंगा सरसों तेल बेचेगी सरकार
आज किस जिले में कितनी मौतें
स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार कांगड़ा में सबसे ज्यादा 25 मरीजों की मृत्यु हुई है। इसके अलावा मंडी में 8, शिमला में 7, सोलन में 5, हमीरपुर में 4, सिरमौर में 3, चंबा, कुल्लू व बिलासपुर में 2-2 और लाहौल-स्पीति में 1 मरीज की मौत हुई।
यह भी पढ़ें: हिमाचल शर्मसार: सगी बहन बोली- मुझे छेड़ता है मेरा भाई, दर्ज हुई FIR
आज किस जिले से कितने केस
कांगड़ा में आज सर्वाधिक 377 पॉजिटिव मामले उजागर हुए हैं। शिमला में 219, मंडी में 155, हमीरपुर में 137, उना में 116, सिरमौर में 101, बिलासपुर में 96, सोलन में 90, चंबा में 89, किन्नौर में 46, कुल्लू में 40 और लाहौल-स्पीति में 6 मामले सामने आए।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks