हिमाचल: कोरोना के एक्टिव मामले 32 हजार पार, आज 55 की गई जान, 2459 की हुई रिकवरी

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: कोरोना के एक्टिव मामले 32 हजार पार, आज 55 की गई जान, 2459 की हुई रिकवरी

शिमला। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच आज का दिन सूबे के लिए नए मामलों की संख्या के हिसाब से थोड़ा राहत भरा जरूर रहा लेकिन मृतकों की संख्या जस की तस बनी रही। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: 81 वर्षीय बुजुर्ग को लगा दिया 10 लाख का चूना; ATM अपग्रेड के नाम पर धोखाधड़ी

बीते कल 5 हजार आधिक मामले सामने आने के बाद आज करीब 3100 नए मामले रिपोर्ट किए गए। वहीं, आज इस गंभीर महामारी ने 55 लोगों को मौत की नींद सुला दिया है। 

आज का डीटेल और अबतक का टोटल 

हिमाचल में आज कोरोना के 3,093 मामले आए हैं। वहीं, 2,459 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। कोरोना का कुल आंकड़ा 1 लाख 31 हजार 423 पहुंच गया है। अभी 32 हजार 469 एक्टिव केस हैं। अब तक 97,045 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 1,872 है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में किडनैप हुई किशोरी: उसकी मां बोली- मेरी बेटी की जान खतरे में है, बचा लो

आज किस जिले में कितनों की गई जान 

हिमाचल में आज 55 लोगों की जान गई है। कांगड़ा जिला में 15, शिमला व सोलन में 9-9, मंडी में सात, हमीरपुर, ऊना, कुल्लू व सिरमौर में तीन-तीन, चंबा में दो व किन्नौर में एक की जान गई है। मृतकों का ब्यौरा आप नीचे दी गई लिस्ट में देख सकते हैं:- 


आज किस जिले से कितने केस आए 

कांगड़ा में 650, शिमला में 530, मंडी में 425, बिलासपुर में 304, हमीरपुर में 287, सिरमौर में 281, ऊना में 245, सोलन में 172, चंबा में 116, कुल्लू में 46, लाहुल स्पीति में 19 व किन्नौर में 18 मामले आए हैं।

आज किस जिले से कितने हुए ठीक 

मंडी के 509, कांगड़ा के 444, सोलन के 412, सिरमौर में 244, शिमला में 214, हमीरपुर में 203, चंबा में 131, ऊना में 121, बिलासपुर में 105, कुल्लू में 42, लाहुल स्पीति में 29र व किन्नौर में 5 ठीक हुए हैं।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ