हिमाचल में आज कोरोना का नया रिकॉर्ड: 5400 से अधिक केस; एक्टिव मामले 32 हजार के करीब पहुंचे

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में आज कोरोना का नया रिकॉर्ड: 5400 से अधिक केस; एक्टिव मामले 32 हजार के करीब पहुंचे

शिमला। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच आज का दिन भी सूबे के लोगों के काफी बुरा रहा। आज के दिन भी इस गंभीर महामारी ने कुल 5400 से अधिक लोगों को अपने चपेट में लेते हुए नया रिकॉर्ड कायम किया। वहीं सूबे में कुल कोरोना संक्रमितों एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 32 हजार के करीब पहुंच गई है। 

आज का आंकड़ा और अबतक का टोटल 

हिमाचल में आज कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 5424 मामले रिपोर्ट किए गए हैं। वहीं, आज के दिन कुल 3007 मरीज रिकवर होने में सफल हुए हैं। सूबे में आज के दिन कुल 38 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते जान गई है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में निकली जॉब: सिर्फ दो जिले के युवाओं को मौका, यहां जानें डीटेल

बता दें कि प्रदेश में अबतक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 128330 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से 31893 एक्टिव मामले मौजूद हैं। अबतक 94586 मरीज पूरी तरह से ठीक होने में सफल हुए हैं। जबकि सूबे में अबतक इस गंभीर महामारी ने 1817 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। 

आज किस जिले से कितने केस आए 

आज बिलासपुर से 302, चंबा से 248, हमीरपुर से 567, कांगड़ा से 1260, किन्नौर से 107, कुल्लू से 126, लाहुल स्पीती से 15, मंडी से 981, शिमला से 568, सिरमौर से 319, सोलन से 670, ऊना से 261 नए मामले सामने आए हैं। 


आज किस जिले से कितने मरीज हुए ठीक 

वहीं, आज के दिन बिलासपुर से 210, चंबा से 99, हमीरपुर से 332, कांगड़ा से 703, किन्नौर से 90, कुल्लू से 75, लाहुल स्पीती से 86, मंडी से 405, शिमला से 361, सिरमौर से 264, सोलन से 251, ऊना से 131 मरीज ठीक होने में सफल हुए हैं। 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ