हिमाचल: आज नए मामले और रिकवरी लगभग बराबर, मृतकों की कुल संख्या 2200 पार

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: आज नए मामले और रिकवरी लगभग बराबर, मृतकों की कुल संख्या 2200 पार

शिमला। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच आज के दिन भी सूबे पर महामारी का कोप जारी रहा। बीते कल जहां रिकवर मरीजों की संख्या नए मामलों से अधिक थी, वहीं आज रिकवर मामलों और नए मामलों की संख्या लगभग बराबर रही है। वहीं, आज कोरोना महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 2200 के पार पहुंच गई है। आज कुल 56 लोगों ने दम तोड़ा है। 

आज का आंकड़ा और अबतक का टोटल 

हिमाचल में आज कोरोना के 4,145 मामले आए हैं। वहीं, 4,137 कोरोना पॉजिटिव ठीक होने में सफल रहे हैं। हिमाचल में कोरोना का कुल आंकड़ा एक लाख 57 हजार 862 कुल आंकड़ा है। अभी 39 हजार 575 एक्टिव केस हैं। अब तक 1 लाख 16 हजार 016 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 2,241 है।

आज किस जिले में कितनों ने तोड़ा दम 

हिमाचल में आज 56 लोगों की जान गई है। कांगड़ा में 19, शिमला में 15, मंडी में 6, चंबा में 5, सिरमौर व ऊना में तीन-तीन, हमीरपुर व सोलन में दो-दो व किन्नौर में एक की जान गई है। मौतों का पूरा ब्यौरा आप नीचे दी गई लिस्ट में देख सकते हैं:- 


आज किस जिले से कितने केस आए 

कांगड़ा में 1,432, मंडी में 515, शिमला में 359, चंबा में 355, हमीरपुर में 319, सिरमौर में 301, बिलासपुर में 274, ऊना में 218, सोलन में 197, कुल्लू में 94, लाहुल स्पीति में 43 व किन्नौर में 38 मामले आए हैं।


आज किस जिले से कितने मरीज हुई ठीक 

कांगड़ा के 1220, सोलन के 488, मंडी के 483, हमीरपुर के 320, सिरमौर के 318, बिलासपुर के 316, शिमला के 281, चंबा के 240, ऊना के 233, कुल्लू के 113, लाहुल स्पीति के 90 व किन्नौर के 35 ठीक हुए हैं।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ