आज की डीटेल और अबतक का टोटल
हिमाचल में आज कोरोना के 3,842 केस हैं। कांगड़ा जिला में 1,292 केस हैं। वहीं, आज 1,480 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। आज 32 कोरोना पॉजिटिव की जान गई है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 1 लाख 14 हजार 787 पहुंच गया है। अभी 25,902 एक्टिव केस हैं। वहीं, 87,151 लोग ठीक हुए हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 1,679 है।
आज किस जिले में कितनों की गई जान
कांगड़ा में 12, मंडी में 7, शिमला में पांच, सोलन में दो, हमीरपुर, ऊना, कुल्लू, चंबा, बिलासपुर व किन्नौर में एक-एक ने दम तोड़ा है। इन मौतों का पूरा ब्योरा नीचे दी गई लिस्ट में देखें :-
आज किस जिले से कितने मामले आए सामने
कांगड़ा में 1,292, सोलन में 683, सिरमौर में 416, शिमला में 378, बिलासपुर में 266, चंबा में 166, हमीरपुर में 140, ऊना में 135, मंडी में 133, कुल्लू में 120, किन्नौर में 78 व लाहुल स्पीति में 35 केस हैं।
आज किस जिले से कितने मरीज हुए ठीक
मंडी के 288, सोलन के 249, शिमला के 224, कांगड़ा के 183, सिरमौर के 146, ऊना के 142, चंबा के 81, बिलासपुर के 64, हमीरपुर के 46, लाहुल स्पीति के 37, किन्नौर व कुल्लू के 10-10 ठीक हुए हैं।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप






0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks