बीते कल खेम चंद की गौशाला में अचानक आग लगने से उनकी दुधारू गाय आग की लपटों में जिंदगी व मौत की जंग लड़ रही थी तो इस दौरान महिला से यह दृश्य देखा नहीं गया और वह उसे बचाने के लिए आग में कूद गई।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: फर्जी दस्तावेज के सहारे बन गया डाक सवाल, अब जाकर खुली पोल नौकरी गई
दुधारू गाय को बचाने के लिए महिला ने अपनी जान की भी परवाह नहीं की लेकिन महिला गाय को नहीं बचा सकी। वहीं, इस बचाव के चक्कर में अंजना देवी बुरी तरह से झुलस गई। उनकी बाजू मुंह और पीठ में जलने के निशान पड़ गए, आग मे बुरी तरह झुलसी गाय की मालकिन अंजना देवी को तुरंत उपचार के लिए डाडासीबा अस्पताल ले जाया गया।
यह भी पढ़ें: कंगना के खिलाफ ट्विट्टर का तगड़ा एक्शन: सस्पेंड कर दिया ऐक्ट्रेस का अकाउंट, जानें ऐसा क्या हुआ
मिली जानकारी के मुताबिक़ अंजना देवी पिछले कुछ महीनों से पहले भी बीमार थी। इस घटना से कुछ महीने पहले ही उनका टांडा मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन भी हुआ था। महिला ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया गाय दिन में छह किलो से ज्यादा दूध देती थी।
अब गाय के बछड़े जो कि दो महीने का है उसे भी बच्चों की बोतल से दूध पिलाना पड़ रहा है। वहीं, गाय के मालिक खेमचंद ने बताया यह गाय उनकी रोजी रोटी का सहारा थी, जो उनसे छिन गई। उन्होंने प्रशासन से सहायता की मांग की है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks