हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के बिजली बोर्ड द्वारा एक बेहद ही बड़ी और गज़ब की लापरवाही करने का मामला सामने आया है। प्रदेश के हमीरपुर जिले से सामने आए इस ताजा मामले में एक साल पहले मर चुके जूनियर इंजीनयर को प्रमोशन देकर SDO बना दिया गया है। बिजली बोर्ड द्वारा किए गए इस कारनामे की खबर सामने आने के बाद अब बोर्ड की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: तनाव में थी 50 वर्षीय महिला, खा लिया जहर; मुंह से निकला झाग-थम गई सांसें
मिली जानकारी के मुताबिक़, बीते कल डिप्लोमा होल्डर 9 जेई को प्रमोट कर सहायक अभियंता बनाया गया। इस प्रमोशन लिस्ट में दिवंगत जूनियर इंजीनयर राज कुमार वर्मा का नाम भी शामिल है, जबकि पिछले साल ही उनका स्वर्गवास हो गया था। अब ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर बिजली बोर्ड ने कैसे एक साल पहले मर चुके जूनियर इंजीनियर को एसडीओ के पद पर प्रमोट कर दिया।
कई सारे कर्मी देख रहे प्रमोशन की राह, ये मुर्दों को कर रहे प्रमोट
इससे पहले भी बिजली बोर्ड ने मई 2020 में भी सुदेश कुमार नाम के मृत व्यक्ति को प्रमोट कर सहायक अभियंता बना दिया गया था। गौरतलब है कि किसी भी पद पर कर्मचारी की प्रमोशन से पहले सभी नियमों को और रिकॉर्ड की जांच पड़ताल होती है। ऐसे में अब गड़बड़ी पाए जाने पर बिजली बोर्ड की फजीहत हो रही है। वहीं, दूसरी तरफ, कई लोग पिछले कई सालों से प्रमोशन की राह देख रहे हैं। इनके बारे में बोर्ड कोई सुध नहीं ले रहा।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: शादियों के सीजन में बढ़ गए सोने के दाम, यहां जानें आज का रेट
अब इस मसले पर सवाल किए जाने पर वरिष्ठ अधिशासी अभियंता बड़सर इंजीनियर वतन सिंह ने कहा कि उक्त जेई बड़सर मंडल के अंतर्गत ही कार्यरत थे। उनकी मौत की सूचना बोर्ड कार्यालय को दे दी गई थी। बोर्ड की अंडर सेक्रेटरी लीला चौहान ने कहा कि इस बारे में छानबीन की जा रही है कि गलती किस स्तर पर हुई है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks