यह भी पढ़ें: हिमाचल: स्थगित हो गई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने की लॉकडाउन की सिफारिश; अंतिम फैसला कल
इससे पहले की पिता अपनी तीसरी बेटी के साथ भी कुछ बुरा कर पाता दोनों बहनों ने मिलकर अपने पिता की असलियत को सबके सामने ला दिया। बतौर रिपोर्ट्स, सालों से अपने पिता की हवस का शिकार बन रही दोनों बहनों ने हिम्मत दिखाकर अपना मुंह खोला और चाइल्ड लाइन के माध्यम से मदद मांग कर पुलिस तक अपनी बात पहुंचाई। दिल झकझोर कर रख देने वाला यह मामला मंडी के धर्मपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: एक ही युवक के पास से चिट्टा-चरस और 48 हजार कैश हुआ बरामद, हुआ अरेस्ट
मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक सरकारी विभाग में कार्यरत कर्मचारी अपनी तीन बेटियों और एक बेटे के साथ रहता है। आरोपी शख्स का अपनी पत्नी के साथ कुछ समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है, जिस कारण वह अलग रहती है। चाइल्ड लाइन के माध्यम से पुलिस को दी शिकायत में दो बेटियों ने बताया है कि उनके पिता ने कई बार उनके साथ बलात्कार किया। इसके साथ ही साथ यह दरिंदा उन्हें खर्च न देने के नाम पर डराया और धमकाया करता।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: गेंहू काटने के दौरान भिड़ गया दो बहनों का परिवार, चार पहुंचे अस्पताल
वहीं, समाज में बेइज्जती होने के डर से दोनों बहनें इतने साल से चुप बैठी थीं। लेकिन जो उनके साथ हुआ वैसा उनकी तीसरी बहन के साथ न हो, इसलिए उन्होंने अपने दुराचारी पिता की शिकायत देना बेहतर समझा। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी पिता के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 506 और पोक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िताओं के मेडिकल करवाए जा रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks