IGMC से पूर्व सीएम के स्वास्थ्य से जुडी बड़ी अपडेट; जानें कैसी है वीरभद्र सिंह की तबियत

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

IGMC से पूर्व सीएम के स्वास्थ्य से जुडी बड़ी अपडेट; जानें कैसी है वीरभद्र सिंह की तबियत

शिमला। हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह इस वक्त प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल IGMC शिमला में इलाजरत है। 

हाल ही में कोरोना को मात देकर वापस लौटे वीरभद्र सिंह की तबियत शुक्रवार को एक बार फिर बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें आगे के इलाज के लिए IGMC शिमला ले जाया गया था। वहीं, अब उनके स्वास्थ्य से जुडी एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश : ट्रक में पीछे से जा घुसी ऑल्टो, चल बसे दो सगे भाई; एक एयरफ़ोर्स में था

बतौर रिपोर्ट्स, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि शनिवार को किए गए उनके ब्लड समेत अन्य टेस्ट की रिपोर्ट सामान्य है। 

डॉक्टरों की चार सदस्यीय बोर्ड की टीम वीरभद्र सिंह के स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी रखे हुए हैं। बताया जा रहा है कि उनके ऑक्सीजन लेवल में भी सुधार आया है। लिहाजा अब उनको चंडीगढ़ शिफ्ट करने की फिलहाल कोई योजना नहीं है। 

विक्रमादित्य सिंह ने की ख़ास अपील 

उधर, आईजीएमसी के एमएस डॉ जनक राज ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर है व उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। 

वहीं, दूसरी तरफ वीरभद्र सिंह के पुत्र एवं शिमला ग्रामीण हलके से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से अपील की है कि वे वीरभद्र सिंह से मिलने आईजीएमसी न आएं।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: ना व्यवस्था-ना इंसानियत; 5 घंटे के इंतज़ार के बाद ट्राले से घर गए कोरोना पॉजिटिव दंपति

उन्होंने लिखा 'हमारी और आईजीएमसी प्रशासन के ओर से विनम्र निवेदन है कि जो साथी वीरभद्र सिंह का कुशल क्षेम जानने के लिए आईजीएमसी जा रहे हैं, कृपया वहां न जाएं। 

हम आपकी भावनाओं की कदर करते हैं लेकिन इस महामारी के समय में वहां जाने से बहुत से उपचाराधीन लोगों को संक्रमित होने का खतरा रहता है और चिकित्सकों के सुझाव अनुसार किसी को भी उनसे फिलहाल मिलने की इजाजत नहीं है। कृपया इस का आवश्यक ध्यान रखें।'

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ