यह भी पढ़ें: शुरू हो चुका है साल का पहला चंद्रगहण, यहां वीडियो में Live देखें आसमान का बदलता नजारा
इसी कड़ी में दो ताजा मामले हमीरपुर जिले स्थित सुजानपुर और नादौन उपमंडल से सामने आए हैं। जहां एक ड्राइवर और दुकानदार ने फंदा लगा लिया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने इन दोनों घटनाओं पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। तो आइये एक-एक कर जानते हैं दोनों मामलों के बारे में:-
40 वर्षीय ड्राइवर फंदे से झूला
हमीरपुर जिले स्थित सुजानपुर में एक 40 वर्षीय चालक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सुरेश कुमार पुत्र ज्ञान चंद निवासी घिरंड के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चालक काम ना मिलने के कारण पिछले कुछ दिनों से काफी परेशान था। ऐसे में घर की आर्थिक स्थिति भी कुछ ठीक नहीं चल रही थी। इन्हीं सब समस्याओं के चलते चालक ने आत्महत्या कर ली।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: मंदिर के पास पीपल के पेड़ तले सोता था 'कबाड़ी'; आज उठाया तो थम चुकी थी सांसें
आत्महत्या के समय चालक की पत्नी, बच्चे व परिवार के अन्य सदस्य खेतों में काम करने गए हुए थे। जब परिजन घर लौटे तो चालक का शव लटका हुआ पाया। वहीं, परिवार के ही किसी सदस्य ने पुलिस को घटना की सूचना दी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घटना की आगामी जांच शुरू कर दी है।
नेपाली ने फंदा लगाकर किया सुसाइड
वहीं, आत्महत्या का दूसरा मामला हमीरपुर जिले के नादौन उपमंडल से सामने आया है। जहां एक चिकन कार्नर चलाने वाले नेपाली मूल के शख्स ने सुसाइड कर लिया। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि दुकानदार ने सुसाइड क्यों किया। वहीं, मृतक की पहचान अमर बहादुर पुत्र बहादुर निवासी सीतापुर के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में कर्फ्यू के दौरान नशे का कारोबार कर रही थीं दो महिलाएं, हुईं अरेस्ट
बताया जा रहा है कि मृतक काफी समय से नादौन में किराए के मकान में रह रहा था। आसपास के लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं इस घटना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks