हिमाचल: जंगल में लकड़ी लेने गई महिला आग में झुलसी, दौड़ते हुए गांव आई लेकिन नहीं बची

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: जंगल में लकड़ी लेने गई महिला आग में झुलसी, दौड़ते हुए गांव आई लेकिन नहीं बची


हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत कलूर पंचायत के निकट वर्ती फर्नाहट गांव में एक दर्दनाक हादसा पेश आया। 

यहां पर जंगल में लगी आग की चपेट में आने से एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया गया कि महिला जंगल से लकड़ी लाने के लिए घर से गई थी, लेकिन वहां पर लगी आग को बुझाने के दौरान उसके कपड़ों में आग लग गई। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: राज्य में पड़ी खून की किल्लत; रक्तवीरों ने इकट्ठा किया IGMC ब्लड बैंक से भी अधिक खून

वह भागते हुए नजदीक के गांव की तरफ दौड़ती हुई आई। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव वालों के उस समय होश उड़ गए, जब उन्होंने जलती हुई एक महिला को अपनी तरफ आते हुए देखा। 

इसी दौरान उन्होंने पुलिस थाना नादौन को यह सूचना दी। ग्रामीणों के सहयोग से तुरंत महिला को नादौन अस्पताल लाया गया, परंतु रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। अस्पताल लाए जाने तक महिला का शरीर 90 प्रतिशत से भी अधिक जल चुका था।

यह भी पढ़ें: कर्फ्यू के बीच एक्शन में जयराम सरकार: बदल डाले 5 HAS, 2 को अतिरिक्त प्रभार; देखें लिस्ट

मिली जानकारी के अनुसार महिला का पति दिहाड़ी मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता है। मृतक महिला की पहचान 45 वर्षीय सरोज कुमारी पत्नी शुक्ल कुमार के रूप में हुई। थाना प्रभारी नीरज राणा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ