यह भी पढ़ें: हिमाचल: 43 दिनों से लापता चल रहा था शख्स, जंगली नाले में पड़ा मिला, मंडरा रहे थे पक्षी
मिली जानकारी के मुताबिक़ 23 वर्षीय लोकेश कुमार बीती रात को घर पर अपने भाई के साथ सोया था। जब युवक की मां चाय लेकर कमरे में गई तो युवक को फंदे पर झूलता देखकर चिल्लाने लगी। इससे घर के लोग और ग्रामीण इकट्ठे हो गए और युवक को नीचे उतार कर भोरंज अस्पताल इलाज के लिए ले गए। लेकिन तबतक काफी देर हो चुकी थी, यहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें: कोरोना संकट: कांगड़ा शहर में भी दुकान खुलने और बंद होने का समय बदला, जानें
बताया गया कि लोकेश बीटेक के बाद आर्मी में जाने के लिए सीडीएस परीक्षा की तैयारी कर रहा था और दो बार टेस्ट पास किया था। लेकिन इंटरव्यू में फेल हो गया। कुछ दिन पहले उसका सीडीएस का रिजल्ट आया है और वह फिर से इंटरव्यू में रह गया। इस बात को लेकर वह काफी परेशान चल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: कोरोना की चेन तोड़ने के लिए सख्त फैसले ले सकती है सरकार, हालात की समीक्षा करेंगे CM
उधर, इस बारे भोरंज थाना प्रभारी सीआर चौधरी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि लग गांव में युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। जिसका पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा है सकता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks