यह भी पढ़ें: उड़ता हिमाचल: मां को खेत में छोड़ नशे करने चला गया युवक, ओवरडोज से टूटा दम- झाड़ियों में मिला
सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई इस बैठक में कई महतवपूर्ण फैसले लिए गए हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार ने धारा 144 लागू कर दी है। पूरे प्रदेश में कल छह मई की रात से 16 मई तक पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्रित होने पर पाबंदी लगा दी है। प्रदेश में कल रात से 16 मई तक कोरोना कर्फ्यू लगाने का ऐलान गया है।
प्रदेश में 6 मई रात 12:00 बजे से में कोरोना कर्फ्यू लगेगा। इसी के साथ ही धारा 144 लागू कर दी जाएगी। बाजार बंद रहेंगे। सिर्फ जरूरी सामान की दुकानें खुली रहेंगे। इसके साथ ही औद्योगिक प्रतिष्ठानों के संचालन की भी छूट दी गई है। यह एसओपी के तहत चलते रहेंगे।
सभी तरह के दफ्तर 16 मई तक के लिए बंद
इसके अलावा कैबिनेट ने सरकारी व निजी दफ्तर 16 मई तक के लिए बंद रखने का भी फैसला लिया। हालांकि, इस दौरान कर्मचारी घर से काम करेंगे। वहीं, वर्क फ्रॉम होम के दौरान कर्मचारी हेड क्वार्टर नहीं छोड़ सकते हैं।
इसके साथ ही अगले आदेशों तक सूबे के तमाम शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का भी निर्णय लिया गया है। इस दौरान कृषि व अन्य सिविल वर्क जारी रहेंगे। वहीं, सूबे में ट्रांसपोर्ट सुविधाओं को भी जारी रखा जाएगा। बिना अनुमति से वाहन भी नहीं चल सकेंगे। जरूरी सेवाओं से जुड़े वाहन ही चल सकेंगे।
मंत्रिमंडल की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि 50 प्रतिशत क्षमता के साथ ट्रांसपोर्ट सुविधा जारी रहेगी। कृषि, बागवानी व अन्य सिविल वर्क जारी रहेंगे। क्या-क्या खुलेगा और क्या-क्या बंद रहेगा इसकी पूरी जानकारी आपदा प्रबंधन सेल द्वारा जारी आदेशों के बाद मिलेगी।
10वीं के छात्र बिना परीक्षा दिए पास
इसके अलावा कैबिनेट ने 10वीं कक्षा के छात्रों की बोर्ड परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। कैबिनेट ने छात्रों को सीबीएसई के पैटर्न पर प्रमोट किया जाएगा। यह भी निर्णय लिया गया कि हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की 12 वीं कक्षा की परीक्षा और कॉलेजों की वार्षिक परीक्षा भी अगले आदेश तक स्थगित रहेगी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: सर्वदलीय बैठक में बड़ा फैसला- एक माह की सैलरी देंगे सभी MLA, सिंघा ने कही बड़ी बात
वहीं, बाहरी राज्यों से आने वालों लोगों के लिए जारी निर्देश पहले जैसे रहेंगे। उन्हें 72 घंटे की आरटीपीसीआर रिपोर्ट लानी जरूरी होगी। अगर कोई बिना रिपोर्ट आता है तो उसे 14 दिन के लिए होम क्वारंटाइन किया जाएगा।
सुरेश भारद्वाज के मुताबिक, नए ऑक्सीजन प्लांट में से तीन ने काम करना शुरू कर दिया है। छह स्थानों पालमपुर, नाहन, खनेरी, रोहड़ू, मंडी और सोलन में नए ऑक्सीजन प्लांट लगेंगे। लोकनिर्माण विभाग से कहा गया है कि इन्हें युद्ध स्तर पर बनाए।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks