हिमाचल: खाई में समाई तेज रफ़्तार जीप, एक नहीं बचा-एक पहुंचा अस्पताल

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: खाई में समाई तेज रफ़्तार जीप, एक नहीं बचा-एक पहुंचा अस्पताल

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले स्थित सतौन (भटरोग) में एक दर्दनाक हादसा पेश आया। यहां पर एक तेज रफ़्तार जीप  (बोलेरो कैंपर) के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई ,जबकि एक व्यक्ति घायल  है। वहीं, हादसे का पता चलने के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाना चाहा लेकिन एक की मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में ब्लैक फंगस: घंटों चला पीड़ित महिला का ऑपरेशन, नाक-गले से सड़ी चमड़ी निकाली

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस द्वारा इस मामले के संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: 50 वर्षीय ने पहली मंजिल पर लगाया फंदा, टूट गई रस्सी; नीचे गिरा-गई जान

मिली जानकारी के अनुसार एक बोलेरो कैंपर HP 71-7599 पुरुवाला से सतौन की ओर आ रही थी, जिसमें दो लोग मौजूद थे। भटरोग के पास पहुंचते ही गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक राजेश कुमार और खजान सिंह घायल हो गए। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: राशन डिपो में 57 रूपए महंगा मिलेगा सरसों तेल, बाजार में 190 प्रति लीटर तक बिक रहा

घायलों को स्थानीय गांव वाले सड़क तक लेकर आए, जहां से उन्हें सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचते ही नेड़ा ढाल (दुगाना) निवासी खजान सिंह सुपुत्र दौलत राम की मौत हो गई। वहीं, चालक राजेश कुमार सालवाला निवासी गंभीर रूप से घायल है, जिसका सिविल अस्पताल पांवटा में इलाज चल रहा है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ