यह भी पढ़ें: हिमाचल: कोरोना की चेन तोड़ने के लिए सख्त फैसले ले सकती है सरकार, हालात की समीक्षा करेंगे CM
सरकार की तरफ से कांगड़ा जिले में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक कोरोना कर्फ्यू है। वहीं, आज कांगड़ा व्यापार मंडल के प्रधान वेद प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया कि व्यापार मंडल के दायरें में आनी वाली दुकानें सुबह 9 बजे से शाम पांच बजे तक खुलेंगी। शाम पांच बजे के बाद रेस्टोरेंट और आदि वालों को सामान पैक कर देने की अनुमति होगी। यह व्यवस्था कल यानी मंगलवार से लागू की जाएगी।
यह भी पढ़ें: सीएम जयराम के मंत्री ने खुद बताया- कैबिनेट में किन बातों पर होगी चर्चा, फैसलों के भी दिए संकेत
कांगड़ा व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंडित वेद प्रकाश शर्मा ने इन फैसलों के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कल से यह व्यवस्था लागू हो जाएगी। वहीं, मेडिकल शॉप्स, ढाबों आदि के लिए जारी एसओपी पहले की तरह ही रहेगी। उन्होंने सभी व्यापारियों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की चेन तोड़ने के लिए यह जरूरी है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks