इस सब के बीच कांगड़ा जिले से एक सुकून देने वाली खबर सामने आई है, जिसे पढने के बाद आप किसी से भी इस बात का दावा कर सकते हैं कि हिमाचल प्रदेश में इंसानियत जिंदा है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: साल भर पहले मर चुके JE को प्रमोट कर बना दिया SDO, अब छानबीन कर रहा बिजली बोर्ड
आज की तारीख में जहां कोरोना संक्रमण के चलते नाते-रिश्तेदार भी अपने-अपनों का साथ या तो छोड़ जा रहे हैं या फिर छोड़ने पर मजबूर हैं। ऐसे में जिले के उपमंडल शाहपुर के रैत ब्लॉक की बागड़ू पंचायत में लोगों ने मानवता का परिचय दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार यहां स्थित नौशहरा के रहने वाले किसान पृथी चंद दो सप्ताह पहले कोरोना की चपेट में आ गये थे। वहीं, पांच से सात दिन कोरोना से जंग लड़ने के बाद भी वो खुद को नहीं बचा पाये और उनका निधन हो गया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: तनाव में थी 50 वर्षीय महिला, खा लिया जहर; मुंह से निकला झाग-थम गई सांसें
वहीं, उनकी मौत के बाद परिवार की स्थिति ऐसी बिगड़ी की उनकी धर्मपत्नी, बेटा और बहू भी कोरोना पॉजिटिव हो गए। इन सभी की इतनी नाजुक थी कि घर वाले भी पृथी चंद का अंतिम संस्कार कर पाने में अक्षम थे। ऐसे में गांव के ही कुछ लोगों ने आगे बढ़कर पृथी चंद की पार्थिव देह को कोरोना प्रोटोकोल के तहत श्मशान घाट तक पहुंचाया, जहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल के इस पुलिस थाने में थम ही नहीं रहा कोरोना: 48 घंटे में 17 हुए पॉजिटिव
इसके बाद सवाल ये खड़ा हो गया कि अब उसके खेतों में खड़ी उस रबि की फ़सल को कौन काटेगा, कौन घर तक पहुंचायेगा? इस पर बागड़ू पंचायत के प्रधान समेत लाहेश्वरी मंदिर कमेटी के सदस्यों ने दुख की इस घड़ी में अपना कामकाज छोड़ सबसे पहले इस दुखिया परिवार का सहयोग करने की ठानी और खुद अपने स्तर पर बाकी युवाओं से और गांव के लोगों से आह्वान कर उनकी खेतों में खड़ी बर्बाद होती फ़सल को काटने का आह्वान किया और लोग उनके साथ जुड़ मदद को आगे आए।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में सास-बहु और चिट्टा: पुलिस ने दोनों के कब्जे से बरामद की खेप, मामला दर्ज
नतीज़तन आज मृतक पृथी चंद भले ही अपने परिवार को पीछे छोड़ गये होंगे लेकिन अगर उनकी आत्मा आज ये देख कर ज़रूर संतुष्टी जाहिर कर रही होगी कि आज उनके जाने के बाद खेतों में खड़ी फसल बर्बाद नहीं हुई, बल्कि गांव के लोगों ने उसे मानवता का परिचय देते हुये सही सलामत घर पहुंचा दिया है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks