यहां पर एक 50 वर्षीय शख्स ने कोर्ट कांप्लेक्स के नजदीक आम के पेड़ से लटक कर सुसाइड कर लिया। मृतक शख्स की पहचान यशपाल सिंह (50) पुत्र गनदीप सिंह निवासी कैहरियां के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में शर्मनाक हरकत: कोरोना टेस्ट कराने को कहा तो डॉक्टर को लात-घूसों से पीटा
पता चला है कि वह शराब पीने का आदी था और इसी लत के कारण आए दिन घर में झगड़ा होता था। मरने से पहले उसने पत्नी को कहा कि अब रोज-रोज टोकने की जरूरत नहीं पड़ेगी और फिर यह खौफनाक कदम उठा लिया।
मानसिक रूप से परेशान चल रहा था शख्स
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, इस वारदात के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार यशपाल सिंह शुक्रवार देर सायं घर से निकला था तथा देर रात तक घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की।
यह भी पढ़ें: मंडी उपचुनाव: पूर्व BJP सांसद महेश्वर सिंह ने लिखा नड्डा और PM मोदी को पत्र, मांगा टिकट
शनिवार को कोर्ट कांप्लेक्स के नजदीक आम के पेड़ से लटका उसका शव मिला। एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने पुष्टि करते हुए बताया कि परिजनों के बयान अनुसार व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान था। उन्होंने कहा कि पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks