बड़ी खबर: हिमाचल के दो जिलों में डोली धरती, जानें कहां और कितनी तीव्रता का आया भूकंप

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

बड़ी खबर: हिमाचल के दो जिलों में डोली धरती, जानें कहां और कितनी तीव्रता का आया भूकंप

कांगड़ा/कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच अब सूबे को लोगों को प्राकृतिक आपदाएं भी समय समय पर झटके देकर डराने लगी हैं। इसी कड़ी में सामने आई ताजा अपडेट के अनुसार आज सुबह-सवेरे सूबे के दो जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सोमवार सुबह कांगड़ा की धरती फिर हिली। 

यह भी पढ़ें: 'पता नहीं जी कौन सा नशा करता है'- बिजली बोर्ड ने थमा दिया 20 करोड़ 45 लाख का बिल

सुबह 3:49 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहीं, इसी वक्त पर प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली में भी सोमवार सुबह तीन बजकर 49 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। 

कांगड़ा और मनाली में कितनी रही भूकंप की तीव्रता 

कांगड़ा में तीव्रता ज्‍यादा नहीं थी व किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 2।4 मापी गई है। भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से पांच किलोमीटर नीचे पाया गया है। भूकंप के झटके से किसी जानमाल की हानि नहीं हुई है। लेकिन लोगों ने यह झटका महसूस किया है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: मकान मालिक ने घर में घुसने नहीं दिया, पॉजिटिव महिला के साथ टैक्सी में रहा परिवार

इसी तरह मनाली में भूकंप की तीव्रता रिक्‍टर पैमाने पर यहां भी 2.4 मापी गई। भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से पांच किलोमीटर नीचे था। यहां भी किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

कांगड़ा और भूकंप का है पुराना नाता 

गौरतलब है कि कांगड़ा जिला भूकंप की दृष्टि से अति संवेदनशील श्रेणी में आता है। इसलिए यहां पर हलका सा भूकंप का झटका भी लोगों के दिलों में दहशत कर देता है। 1905 में कांगड़ा में आए विनाशकारी भूकंप का दर्द व खौफ अभी तक लोगों के दिलों में है। उस दौरान लाखों लोगों की जान गई थी व कई ईमारतें ढह गई थी, जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया था।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ