यह भी पढ़ें: हिमाचल में शादी और 15 तो सिर्फ वेटर थे: फ्लाइंग स्क्वायड की टीम आई पर किया कुछ नहीं
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मरत महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस द्वारा इस हादसे के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि सपना रानी उम्र 41 वर्ष अपने भतीजे की शादी में नूरपुर की पंचायत पक्का टियाला में आई। सपना पंजाब के छन्नी गुजरा की रहने वाली है।
यह भी पढ़ें: मंडी-फतेहपुर उपचुनाव के लिए कांग्रेस तैयार: तीन विधायक और दो पूर्व मंत्रियों को सौंपी कमान
बताया गया कि जब वो सड़क पर खड़ी थी कोई अज्ञात ट्रक सपना को टक्कर मार भाग गया। सपना की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की पुष्टि करते हुए कंडवाल चैक इंचार्ज एसआई महेंद्र कुमार ने बताया कि सपना के शव का नूरपुर के सिविल हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks