हिमाचल: मानवता पर महामारी भारी; बेटे के बुलाने पर भी मां के संस्कार में कोई नहीं आया

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: मानवता पर महामारी भारी; बेटे के बुलाने पर भी मां के संस्कार में कोई नहीं आया

कांगड़ा। ये महामारी हमें न जाने क्या क्या दिखाएगी। इस महामारी के दौर में जब अपने ही अपनों से मुंह मोड़ ले रहे हैं. ऐसे में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले स्थित पालमपुर इलाके से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। 

यहां कोरोना से संक्रमित अपनी मां के देहांत से दुखी एक बेटा अपने पड़ोसियों-रिश्तेदारों को फोन पर फोन करता रहा, लेकिन कोई भी उसकी मां के अंतिम संस्कार के लिए आगे नहीं आया। 

यह भी पढ़ें: हिमचलवासी कैसे झेलेंगे डबल अटैक: महामारी से हाहाकार पर महंगाई की मार, जानें कितना रेट बढ़ा

घटना पालमपुर निकटवर्ती इलाके की है। जहां, कोरोना उपचाराधीन एक महिला की मौत हो गई। महिला का पुत्र भी कोरोना से संक्रमित था। ऐसे में बेटे ने अपने रिश्तेदार और पड़ोसियों से मदद के लिए कहा पर सभी ने उससे मुंह मोड़ लिया और अंतिम संस्कार तक में शामिल होने नहीं आए। हालांकि, युवक का एक दोस्त बाद में मदद के लिए आगे आया।

यह भी पढ़ें: पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह को रहे बिलकुल फिट: जानें कबतक IGMC से छुट्टी मिलेगी

इस पूरे मामले की सूचना कांगड़ा जिले के आयुक्त राकेश प्रजापति को दी गई। जिसके बाद ज़िलाधीश ने मामले का संज्ञान लिया और पालमपुर एसडीएम को निर्देश जारी किए, जिसपर हरकत में आकर कुछ वालंटियर्स को वहां भेजकर दुःखी बेटे की मृत मां के शरीर का अंतिम संस्कार कराया। महामारी के भय के बीच लोगों का इस तरह रवैया मानवता को शर्मसार करता है. 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ