यह भी पढ़ें: हिमाचल: भारी बारिश के बीच अचानक से फटा बादल, हुआ काफी ज्यादा नुकसान
मिली जानकारी के अनुसार मृतक आयुष (15) पुत्र कमलेश कुमार अपने घर के साथ बनी गौशाला में पशुओं के लिए चारा इत्यादि डाल रहा था की अचानक आसमानी बिजली की चपेट में आ गया। आसमानी बिजली से झुलसे आयुष को पालमपुर के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल पर प्रकृति का कोप: भारी बारिश से नाल का जलस्तर बढ़ा, मलबे में दबी कारें और भी नुकसान
एसएचओ पालमपुर अभिमन्यु शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर एक टीम टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दी है जिसके उपरांत मृतक का पोस्टमोर्टम करवा के उसकी पार्थिव शरीर को उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इसके अलावा जिले के धानग में भी आसमानी बिजली गिरने से एक मकान को नुक़सान पहुंचने की सूचना है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks