हिमाचल: दो भाइयों ने पी शराब- फिर बहस में डंडे चले, छाती और सिर पर प्रहार से एक स्वर्ग सिधार

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: दो भाइयों ने पी शराब- फिर बहस में डंडे चले, छाती और सिर पर प्रहार से एक स्वर्ग सिधार

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। यहां स्थित पुलिस थाना नूरपुर के तहत पड़ते कस्बा गंगथ के गांव खडोल में विवाद के बाद युवक ने भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: मरीजों के रिश्तेदार बने डॉक्टर, खुद ही घटा-बढ़ा रहे ऑक्सीजन का लेवल; कोविड वार्ड में रह भी रहे

मिली जानकारी के मुताबिक़ खडोल गांव में रविवार देर रात रघुवीर अपने भाई शक्ति चंद के साथ बैठ कर शराब पी रहा था। इसी दौरान दोनों भाइयों में किसी बात की लेकर बहस हो गई। इतने में शक्ति चंद ने रघुवीर सिंह पर डंडे से सिर व छाती पर जोरदार प्रहार किया, जिससे रघुवीर की मौके पर ही जान चली गई। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: सभी 12 जिले अलर्ट पर; चार दिनों तक तक होगी जमकर बारिश, जानें ब्यौरा

इस वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर शव कब्जे में ले लिया। सोमवार को नूरपुर के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि सांसी समुदाय से संबंधित दोनों भाई मेहनत मजदूरी करते थे।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: टीचर पति ने पत्नी पर किया था अटैक, आज IGMC में टूटी सांसें

डीएसपी नूरपुर आईपीएस अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया की हत्या का मामला सामने आया है। रघुवीर की हत्या करने के बाद उसका भाई शक्ति मौके से फरार हो गया था। हालांकि, बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। शक्ति चंद पर के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ