इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक चिट्टेबाज महिला को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार उक्त महिला नशे की आदी है और नशे की डिमांड पूरी करने के लिए वह तस्करी भी करती है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में महिला तस्करों की आंधी: महिला के कब्जे से 6 लाख की चरस बरामद
बताया गया कि ठाकुरद्वारा पुलिस ने मिलवां में एक महिला को नशे की खेप सहित गिरफ्तार किया है। डीएसपी नुरपुर अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि कर बताया कि गुरुवार देर शाम ठाकुरद्वारा पुलिस चौकी के प्रभारी रूप सिंह अपनी पुलिस पार्टी, जिसमें मानद मुख्य आरक्षी जोगिंदर सिंह, जोगिंदर सिंह, महिला आरक्षी अंबिका और गृह रक्षक रशपाल सहित मिलवां एरिया में गश्त पर थे। इस दौरान एक महिला मिलवां से मुख्य रोड की तरफ पैदल चली आ रही थी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में सास-बहु और चिट्टा: पुलिस ने दोनों के कब्जे से बरामद की खेप, मामला दर्ज
जैसे ही उक्त महिला की नजर रोड़ पर खड़ी पुलिस पर पड़ी तो हाथों में पकड़ी किसी चीज को रास्ते के किनारे फेंक कर भागने की कोशिश करने लगी और ठाकुरद्वारा पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया और जब उसके द्वारा फेंकी गई चीज की जांच की गई तो उससे 6.75 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks