यह भी पढ़ें: शांता कुमार के सत्य वचन: कांगड़ा जिले की स्थिति चिंताजनक, लगना चाहिए लॉकडाउन
नए आदेशों के के तहत अब किन्नौर जिले में दुकानों को दोपहर बाद तीन बजे से बंद कर दिया जाएगा। डीसी किन्नौर हेमराज बैरवा की तरफ से जारी किए गए इन नए आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि अब किन्नौर के ग्रामीण व शहरी इलाकों में दुकानें दोपहर बाद तीन बजे बंद होंगे। वहीं, अगर तय समय के बाद किसी ने अपनी दुकान खोली तो प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: रिटायरमेंट पर कराया धाम का आयोजन, मौके पर पहुंचे प्रशासन ने सिखाया सबक
डीसी हेमराज बैरवा ने आगे बताया कि नई पाबंदियों का मकसद यही है कि शाम के समय बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे सख्ती को और बढ़ाया जाएगा, इसके लिए प्रशासन व स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि भी योजना बना रहे हैं, ताकि कोरोना संक्रमण को कम किया जा सके। डीसी का कहना है कि जनजातीय जिला में 200 से ज्यादा कोविड के सक्रिय मामले हैं जो चिंता का विषय हैं।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks