हिमाचल: पुलिस को देख भागने लगा युवक, दौड़कर पकड़ा तो मिली ढाई लाख की चरस

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: पुलिस को देख भागने लगा युवक, दौड़कर पकड़ा तो मिली ढाई लाख की चरस

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी की घटनाएं तो मानों आम सी बात हो गई हैं। वहीं, सूबे में जारी कोरोना के कहर के बीच सरकार ने प्रदेशभर में कोविड कर्फ्यू का ऐलान कर रखा है, जिसके कारण काफी सख्ती भी बढ़ी है। 

लेकिन इस दौरान भी सूबे में नशा तस्करी के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला प्रदेश के कुल्लू जिले से सामने आया है। यहां कुल्लू पुलिस की एसआईयू टीम ने ऊझी घाटी में एक युवक के पास से 1.238 किलोग्राम चरस बरामद की है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में सुबह-सवेरे: महिलाओं से टकराई कार, एक गंभीर हालत में पहुंची अस्पताल

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर चरस तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार जिला पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट की एक टीम गश्त पर निकली थी। यह टीम कुल्लू से होकर रायसन, डोभी, फोजल होकर नेरी तक रवाना हुई। 

इस दौरान फोजल गांव के पास नाकाबंदी के दौरान नेरी की तरफ आते एक युवक ने पुलिस देखकर पीछे की ओर भागने की कोशिश की। उसके हाथ में एक बैग भी था।  

यह भी पढ़ें: हिमाचली पति-पत्नी ने रिश्तेदार से की ठगी; PGI में नौकरी के नाम पर ऐंठ लिए 15 लाख

उसे भागता देख शक होने पर जब पुलिस के जवानों ने उसे कुछ दूरी पर पकड़ लिया और बैग के भीतर तलाशी करने पर 1 किलो 238 ग्राम चरस बरामद की गई। जिसकी कीमत लगभग ढाई लाख रुपए के करीब बताई जा रही है। पुलिस ने 26 वर्षीय केहर सिंह गालंग फोजल को गिरफ्तार किया है। कुल्लू पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ