हिमाचल में महिला तस्करों की आंधी: महिला के कब्जे से 6 लाख की चरस बरामद

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में महिला तस्करों की आंधी: महिला के कब्जे से 6 लाख की चरस बरामद

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं, पुरुषों और युवाओं के बाद सूबे की महिलाएं भी इस गोरखधंधे में शामिल होने लगी है। 

बीते कल हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से सास बहु और चिट्टा वाला मामला सामने आने के बाद अब आज कुल्लू जिले के आनी उपमंडल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने एक महिला के पास से चरस की बड़ी खेप बरामद की है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में सास-बहु और चिट्टा: पुलिस ने दोनों के कब्जे से बरामद की खेप, मामला दर्ज 

बतौर रिपोर्ट्स महिला के कब्जे से बरामद की गई चरस की कीमत 6 लाख रूपए से अधिक की बताई जा रही है। वजन करने पर यह 3 किलो औरर 11 ग्राम चरस है। बताया गया कि पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आनी क्षेत्र में महिला के घर पर दबिश दी, जहां पर चेकिंग के दौरान महिला के घर नशे की यह खेप बरामद हुई। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: तनाव में थी 50 वर्षीय महिला, खा लिया जहर; मुंह से निकला झाग-थम गई सांसें

महिला की पहचान 40 वर्षीय पदमा देवी पत्नी बहादुर सिंह तहसील आनी निवासी के रूप में हुई है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि कर बताया कि पुलिस ने महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद महिला को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ