हिमाचल: रेमडेसिवीर इंजेक्शन चोरी मामले में खुलासा, अस्पताल का कर्मी ही निकला चोर

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: रेमडेसिवीर इंजेक्शन चोरी मामले में खुलासा, अस्पताल का कर्मी ही निकला चोर

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच बीते कल कुल्लू जिले क्षेत्रीय अस्पताल में उस वक्त हडकंप मच गया जब अस्पताल के भीतर से ही रेमडेसिवीर इंजेक्शन चोरी होने का मामला सामने आया। 

अस्पताल से रेमडेसिवीर इंजेक्शन के कुल 36 वॉयल चोरी हुए थे, जिसके बाद इस मामले की शिकायत पुलिस को भी दी गई थी। वहीं, अब इस मामले से जुदा बड़ा खुलासा हुआ है और इंजेक्शन चोर पकड़ लिया गया है।  

स्टाफ ने खुद कबूली चोरी की बात, अभी और गिरफ्तारियां होंगी!

बतौर रिपोर्ट्स, क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेमडेसिविर इंजेक्शन गायब होने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस जांच के दायरे में आने वाले अस्पताल स्टाफ की सूची लंबी थी, लिहाजा पुलिस ने घटना से जुड़े 15 से अधिक स्टाफ मेंबर से पूछताछ की है। पुलिस ने इस मामले में पहली गिरफ्तारी की है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: महिला की फेसबुक Id से अपलोड कर दिया बच्चों वाला पोर्न, केस दर्ज

गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने एक डॉक्टर, नर्स, स्टोर इंचार्ज सहित अन्य स्टाफ सदस्यों से पूछताछ की। उसके बाद एक कर्मचारी ने स्वयं ही कबूल कर लिया है कि इंजेक्शन उसने लिए हैं, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

आशंका जताई जा रही है कि अब इस मामले से जुड़े कुछ और लोगों की भी गिरफ्तारी हो सकती है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने इंजेक्शन चोर पकड़े जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने इस मामले में एक वर्कर को गिरफ्तार कर लिया है, जिसका दवाइयों के स्टोर में आना जाना था। 

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ