मौज कर दी: हिमाचली चचा निकले हैवी ड्राइवर, दो दिन में कोरोना को उठाकर पटका

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

मौज कर दी: हिमाचली चचा निकले हैवी ड्राइवर, दो दिन में कोरोना को उठाकर पटका

कुल्लू। एक तरफ जहां हिमाचल प्रदेश समेत पूरे देश में रोजाना लाखों की संख्या में लोग कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं और कई दिनों तक इस गंभीर महामारी से जूझ रहे हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के एक चचा ने अपने आपको हैवी ड्राइवर साबित करते हुए दो दिनों के भीतर ही कोरोना को उठाकर पटक दिया। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल के अस्पताल का कारनामा: जिंदा कोविड मरीज को बता दिया मृत, परिजनों के दे दी दूसरे की देह

कोरोना के इस तनाव भर इस दौर में मौज कर देने वाली खबर सुनाने वाले इस 70 वर्षीय शख्स का कहना है कि कोरोना से घबराएं नहीं, एहतियात बरतें और कोविड से बचाव के लिए सरकार की गाइडलाइन का सख्ती से पालन करेंगे तो बहुत जल्द हम कोरोना से जंग जीत सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: तीन नशेड़ी युवकों ने तोड़ा नाइट कर्फ्यू, रात भर खानी पड़ी हवालात की हवा

बतौर रिपोर्ट्स, आनी के सराली निवासी बालकृष्ण गुप्ता (70) ने अपने पॉजिटिव पाए जाने और रिकवरी की कहानी सुनाते हुए कहा कि वह 30 मार्च को कोरोना पॉजिटिव आए थे। उस समय मन में बहुत बेचैनी और डर सा था। उन्होंने हिम्मत रखी और कोरोना को मात देने के लिए हौसला बनाए रखा। मिली जानकारी के अनुसार मात्र दो दिन के भीतर ही वह स्वस्थ हो गए थे। 

यह भी पढ़ें: हिमाचाल-वासियों हो जाओ तैयार: कल से 4500 रूटों पर नहीं दौड़ेंगी प्राइवेट बसें, बेनतीजा रही बातचीत

उन्होंने कहा कि वे अलग कमरे में आइसोलेट थे और स्वास्थ्य महकमे की ओर से दी गई दवाइयों और काढ़े का नियमित सेवन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस विपरीत दौर का सभी को मिलकर सामना करना होगा। 

नियमों का कड़ाई से पालन करेंगे तो बहुत जल्द यह दौर भी गुजर जाएगा। उन्होंने कहा कि कई बुजुर्ग जो 60 साल की आयु सीमा को लांघ चुके हैं वे लगातार व्यायाम और योग करें। बेवजह घर से न निकलें। यदि कोरोना हो भी जाए तो इससे तनिक भी विचलित न हों। 

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ