हिमाचल: क्रैश बैरियर तोड़ते हुए सड़क से नीचे जा गिरी पिकअप, चालक और सवारी ने मौके पर तोड़ा दम

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: क्रैश बैरियर तोड़ते हुए सड़क से नीचे जा गिरी पिकअप, चालक और सवारी ने मौके पर तोड़ा दम

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों का दौर लगातार जारी है। इस कड़ी में सूबे के कुल्लू जिले से सामने आए ताजा हादसे में दो लोगों की मौत होने की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा जिले में अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल स्थित धुंधी में पेश आया। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: तेज रफ़्तार स्‍कॉर्पियो ने 26 वर्षीय बाइक सवार को ठोंका फिर रौंदा; मौके पर टूटी सांसें

वहीं, इस हादसे में एक युवक के घायल होने की भी सूचना मिली है। जिसे इलाज के लिए गंभीर हालत में मनाली अस्पताल ले जाया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, इस हादसे एक संबंध में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है। 

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: हिमाचल के दो जिलों में डोली धरती, जानें कहां और कितनी तीव्रता का आया भूकंप

कुल्लू पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों की पहचान लीलाधर (31) पुत्र रामू निवासी पोराकोठी, तहसील सुंदरनगर, जिला मंडी, चालक मोनू (31) निवासी सुरेरी, डाकघर बहाल, तहसील बड़सर हमीरपुर के रूप में हुई है। राकेश कुमार (23) पुत्र बेलीराम निवासी सिध्यानी, तहसील बल्ह, जिला मंडी घायल है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में आज से सख्ती बढ़ी: ये खबर पढने के बाद ही घरों से निकलें बाहर, यहां है पूरा ब्यौरा

बतौर रिपोर्ट्स, यह हादसा उस वक्त पेश आया जब पिकअप अटल टनल रोहतांग की तरफ से मनाली की ओर आ रही थी। अटल टनल के पास धुंधी में चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे क्रैश बैरियर तोड़ते हुए सड़क से नीचे जा गिरी। तीनों शख्स अटल टनल में काम करते थे और सेवरोन कम्पनी में कार्यरत थे।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ