शिमला/चमोली: हिमाचल प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले एक मजदूर की अचानक से हुए हादसे में मौत हो गई। यह हादसा उत्तराखंड के चमोली में पेश आया।
हाथी पर्वत से नीचे गिरा बोल्डर:
मृतक मजदूर की पहचान शिमला जिला के रहने वाले करण बहादुर के 32 वर्षीय पुत्र नरेश के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार बद्रीनाथ हाइवे पर स्थित हाथी पर्वत की तलहटी में सड़क निर्माण का काम चल रहा था। इसी दौरान ऊपर पहाड़ से बोल्डर काम कर रहे मजदूरों के ऊपर आ गिरा।
घायलों को किया गया रेफर:
बोल्डर गिरने की वजह से हिमाचल के शिमला निवासी उक्त मजदूर की मौत हो गई। वहीं, दो घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी जोशीमठ ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल कांग्रेस फिर दो फाड़: इस बार विधायकों में फूट, गाड़ियों में झंडी के फैसले पर बंटी कांग्रेस
घायलों मजदूरों में एक उत्तराखंड का ही रहने वाला है और दूसरा नेपाल का रहने वाला है। जोशीमठ थाना ने मामले को संज्ञान में लेते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks