यह भी पढ़ें: हिमाचल पर प्रकृति का कोप: भारी बारिश से नाल का जलस्तर बढ़ा, मलबे में दबी कारें और भी नुकसान
ताजा अपडेट के अनुसार यहां पर तांदी-कारदंग सड़क के तहत आने वाले जोन लुम्पा में सोमवार रात हिमस्खलन हुआ। यहां नाले में सड़क बहाल करने के लिए जेसीबी तैनात थी। इस हिमस्खलन के चलते बर्फ के मलबे में जेसीबी मशीन दब गई। जिसकी वजह से जेसीबी चला रहा चालक भी बर्फ के नीचे दब गया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: भारी बारिश के बीच अचानक से फटा बादल, हुआ काफी ज्यादा नुकसान
वहीं, हिमखंड गिरने की सूचना मिलते ही गांव के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीण बर्फ हटाने के लिए अपने साथ बेलचे आदि लेकर आए थे। सबसे पहले गांववालों ने बर्फ में दबे चालक को बाहर निकाला और उसकी जान बच ली। उपायुक्त पंकज राय ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि संपर्क सड़कों को बहाल करने का कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि हिमखंड वाले संभावित क्षेत्रों में लोगों को एहतियात बरतने को कहा गया है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks