मंडी। हिमाचल प्रदेश में सुसाइड के मामलों में कोरोना काल के दौरान बेतहाशा वृद्धि देखने को मिल रही है। इस सब के बीच प्रदेश के मंडी जिले से एक बड़ा ही चकित करने वाला मामला सामने आया है। यहां स्थित बल्ह पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत नैरचोक ढांगू में एक 12 वर्षीय बच्ची ने फंदा लगाकर जान दे दी। हालांकि अभी तक मौत के असली कारणों का पता नहीं चल पाया है।
यह भी पढ़ें: अरे वाह! जयराम कैबिनेट ने दी 219 पदों को भरने की मंजूरी, यहां जानें ब्यौरा
मिली जानकारी के जानकारी मुस्लिम समुदाय से संबंधित बच्ची का परिवार खांगड़िया बिहार का रहने वाला है और नेरचौक ढांगू में एक किराए के कमरे रह रहा था। बताया गया है कि बच्ची ने पिछले दिन परिवार के साथ हंसी-खुशी ईद मनाई थी लेकिन दूसरे दिन ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया, यह पुलिस के लिए जांच का विषय है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: इसी कोरोना में कोचिंग पढ़ के IAS-YAS सब बन जाओ, पुलिस आएगी तो फिर यही होगा
शुरूआती जांच में इस बात का पता चला है कि बच्ची की मां किसी काम के सिलसिले में बाहर गई थी और उस दौरान बच्ची बाथरूम में कपड़े धोने चली गई थी, जहां बाद में उसकी लाश फंदे से लटकी हुई पाई गई।
घटना की सूचना मिलते ही बल्ह पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। डीएसपी मंडी अनिल पटियाल ने कहा कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर घटना की छानबीन कर रही है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks