जहां सुबह-सवेरे एक तेज रफ़्तार अनियंत्रित हो कर दो महिलाओं से टकरा गई। दोनों महिलाएं बुरी तरह से घायल हुई हैं. इस हादसे में एक महिला की गंभीर हालत होने के कारण उसे टांडा रेफर कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचली पति-पत्नी ने रिश्तेदार से की ठगी; PGI में नौकरी के नाम पर ऐंठ लिए 15 लाख
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। बता दें कि सुबह सैनिक वीरेंद्र बैजनाथ से अपने घर नागन दलेड की ओर आ रहा था।
तभी लड़भडोल क्षेत्र गैस एजेंसी के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर खंबे से टकरा गई। वहीं आगे से आ रही दो महिलाएं इस घटना की चपेट में आ गई। मौके पर उपस्थित लोगों ने महिलाओं को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले गए।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: जंगल में लकड़ी लेने गई महिला आग में झुलसी, दौड़ते हुए गांव आई लेकिन नहीं बची
इस हादसे की सामने आई तस्वीरों को देखकर साफ़ पता चलता है कि खंबे से टकराने के कारण गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं। घायल महिलाओं की पहचान रीना देवी 45 वर्ष व अनुराधा 48 वर्ष के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं मामले की आगामी छानबीन जारी है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks