हिमाचल के 'अंकू' ने पड़ोस में कटाई नाक: 40 लाख की चरस के साथ पकडाया, बीएससी में पढ़ता है

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल के 'अंकू' ने पड़ोस में कटाई नाक: 40 लाख की चरस के साथ पकडाया, बीएससी में पढ़ता है

चंडीगढ़/मंडी। हिमाचल प्रदेश में वक्त बीतने के साथ ही साथ नशे का क्रेज भी बढ़ता जा रहा है। वहीं, सूबे के युवा एक तो इस नशे के चंगुल में फंसते चले जा रहे हैं। जबकि अब तो इनका नाम तस्करी में भी सामने आने लगा है। इसी कड़ी में एक हिमाचली युवक को पड़ोस के केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में 40 लाख रूपए की कीमत के चरस के साथ पुलिस द्वारा रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। 

मंडी का रहने वाला है युवक, पिता चलाते हैं सरकारी राशन डिपो 

आरोपित मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी स्थित तहसील गोहर के गांव गाबा का रहने वाला मुकेश कुमार उर्फ अंकू है। पंजाबी यूनिर्वसिटी (पटियाला) से बीएससी की पढ़ाई करने वाले इस युवक को पुलिस ने सेक्टर-34 स्थित पिकैडली स्क्वायर के पास से 5 किलो 100 ग्राम चरस के साथ पकड़ा गया है। पकड़ी गई चरस की कीमत तकरीबन 40 लाख रूपए आंकी गई है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में नहीं रुक रहा ब्लैक फंगस: एक और मामला आया सामने, ये है छठवां केस

आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्जकर जिला अदालत में पेश किया, जहां से 5 दिन का रिमांड हासिल किया है। 

मिली जानकारी के अनुसार झपटमारी और वाहन चोरी की वारदात रोकने के मद्देनजर सेक्टर-34 थाना प्रभारी राजीव कुमार की अगुवाई में पुलिस रविवार की रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी। रात करीब 10:30 बजे पुलिस जब सेक्टर के पिकाडिली स्क्वायर मॉल टी-प्वाइंट के पास पहुंचीं, तो वहां से गुजर रहे युवक ने रास्ता बदल लिया। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल पुलिस ने पकड़े 8 वांटेड: सुनार की आंखों में मिर्ची झोंककर लूटा था करोड़ों का सोना-चांदी

पुलिस ने युवक को पकड़कर लॉकडाउन में घूमने के बारे में पूछा तो वह घबरा गया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो 5.100 किलोग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम मुकेश बताया। 

इसके बाद उसे पकड़कर सेक्टर-34 थाने ले जाया गया, जहां उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी हिमाचल प्रदेश के मनाली से चरस लेकर आया था। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल शर्मसार: 6 लोगों ने किया किशोरी से गैंगरेप; अलग-अलग जगहों पर ले जाकर लूटी इज्जत

वह खरड़ के गार्डन कॉलोनी में परिवार समेत रहता है, जबकि उसके पिता हिमाचल प्रदेश मंडी में सरकारी राशन डिपो चलाते हैं। पुलिस उसकी निशानदेही पर खरड़ में छापामारी कर रही है। वही, इस मामले में आरोपित से पूछताछ जारी है। 

पुलिस का दावा है कि उसके साथियों को पकड़ने के लिए उनके ठिकानों पर छापेमारी की जाएगी। आरोपितों से और भी बरामदगी हो सकती है। हालांकि उसका कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ