यह भी पढ़ें: हिमाचल: ओवरटेक के चक्कर में ऑटो ने बाइक को ठोंका, नहीं बचा एक युवक-एक पहुंचा अस्पताल
यहां पर एक तो आयोजकों ने प्रशासन ने शादी की इजाजत भी नहीं ली और नियमों को तोड़ते हुए धाम का आयोजन भी करा दिया है। अब प्रशासन द्वारा इन आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज कर दी गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक़ जिले के मैहतपुर गांव सनोली मजारा में बिना अनुमति 23, 24 व 25 अप्रैल को शादी व धाम आयोजित करने पर 5 परिवारों के खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इन सभी मामलों में दो महिलाओं समेत पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है।
यह भी पढ़ें: ये हिमाचल है : ये 19 लाख का पुल है और ये हवा का झोंका भी नहीं सह पाया, ढह गया
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में नायब तहसीलदार मैहतपुर ने बताया की सनोली निवासी प्रेमपाल सिंह ने 23 अप्रैल को अपने बेटे की शादी, स्वर्ण सिंह ने 24 अप्रैल को अपने बेटे की शादी, दर्शन सिंह ने 25 अप्रैल को अपने बेटे की शादी और गांव की एक महिला ने 24 अप्रैल को अपने बेटे की शादी और दूसरी महिला ने 25 अप्रैल को अपनी बेटी की शादी के लिए बिना प्रशासन से कोई अनुमति लिए सामूहिक भोज का आयोजन किया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल कोविड कर्फ्यू के बीच बड़ी अपडेट: 4 जिलों में लग सकता है टोटल लॉकडाउन!
इन सभी लोगों द्वारा किए गए आयोजन जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों का उल्लंघन माना गया है लिहाजा इनके खिलाफ आईपीसी और डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करते हुए मामलों की जांच शुरू कर दी गई है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks