हिमाचल में बिगड़े हुए मौसम के बीच आ रहा है मानसून; जानें कब देगा दस्तक और सभी संभावनाएं

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में बिगड़े हुए मौसम के बीच आ रहा है मानसून; जानें कब देगा दस्तक और सभी संभावनाएं

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ दिनों से इंद्रदेव कहर बरपा रहे हैं और लगातार मौसम खराब रहने की ख़बरें सामने आ रहीं हैं। इस सब के बीच सूबे में अब मानसून के दस्तक देने से जुडी अपडेट सामने आई है। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में 25 जून को दक्षिण पश्चिम मानसून प्रवेश कर सकता है। 

18 से 20 मई के बीच सूबे में फिर बरस सकते हैं मेघ 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ मनमोहन सिंह ने बताया कि 31 मई को केरल में दक्षिण पश्चिम मानसून प्रवेश करने के आसार हैं। ऐसे में संभावना जताई जा सकती है कि 25 जून तक हिमाचल प्रदेश में भी मानसून की बरसात शुरू हो जाएगी। इसी तर्ज पर 10 से 15 जून के बीच प्रदेश में प्री मानसून दस्तक दे सकता है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: घरवालों का फोन नहीं उठा रही थी युवती; पता करवाया तो बाथरूम में लटकी मिली

पूरे प्रदेश में 17 मई तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 18 से 20 मई तक दोबारा प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। 

18 मई को मैदानी और मध्य पर्वतीय जिलों में बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है। वहीं, आज राजधानी शिमला समेत सूबे के कई जिलों में मौसम पूरी तरह से साफ़ है। हालांकि, कई जगहों पर हलकी बारिश होने की भी संभावना है। 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ