सीएम जयराम ठाकुर ने इस हेल्पलाइन के संबंध में जानकारी देते हुए हुए कहा कि कोविड-19 संबंधी मामलों में किसी भी तरह की सहायता के लिए लोग सुबह सात बजे से रात्रि 10 बजे तक टोल फ्री नंबर 1100 पर फोन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: कोरोना कर्फ्यू के लिए हिमाचल पुलिस तैयार: जानें कौन सा नियम तोड़ने पर कितना जुर्माना-कितनी सजा
फोन पर शिकायत दर्ज कर लोगों की जांच, टीकाकरण, होम क्वारंटीन, दवाइयां, एंबुलेंस और ऑक्सीजन जैसे विभिन्न मुद्दों पर संबंधित प्राधिकरण को आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए उनसे संपर्क किया जाएगा।
सीएम जयराम ने इस हेल्पलाइन के संबंध में अपनी बात रखते हुए कहा कि इस सेवा को और अधिक सरल बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। प्रधान सचिव आईटी रजनीश ने इस हेल्पलाइन की विशेषताओं की विस्तार में जानकारी दी।
यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: हिमाचल में कोरोना कर्फ्यू के आदेशों में हुए बदलाव, यहां पढ़ें अपडेट
प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सा ऑक्सीजन की निगरानी और भंडारण के लिए ऑक्सीजन नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष में लैंडलाइन नंबर 01772623507 पर संपर्क किया जा सकता है।
स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि सभी स्वास्थ्य संस्थानों को ऑक्सीजन के उचित उपयोग के संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इसमें अस्पतालों में भर्ती कोविड मरीजों के शरीर में 92.94 प्रतिशत ऑक्सीजन स्तर बनाए रखने के लिए ऑक्सीजन का विनियमन भी शामिल है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks