हिमाचाल-वासियों हो जाओ तैयार: कल से 4500 रूटों पर नहीं दौड़ेंगी प्राइवेट बसें, बेनतीजा रही बातचीत

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचाल-वासियों हो जाओ तैयार: कल से 4500 रूटों पर नहीं दौड़ेंगी प्राइवेट बसें, बेनतीजा रही बातचीत

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कल से 4500 रूटों पर प्राइवेट बसों के पहिए थमने जा रहे हैं। सरकार के सामने रखी गई मांगों के पूरा ना होने के चलते कल सूबे में प्राइवेट बस ऑपरेटर्स की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो रही है। एक तरह से हिमाचल की लाइफलाइन मानी जाने वाली इन बसों का संचालन रुक जाने की वजह से सूबे की जनता को काफी सारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। 

आज बेनतीजा रही सरकार और बस यूनियन के बीच हुई वार्ता 

हड़ताल करने पर अड़ी हिमाचल प्रदेश निजी बस ऑपरेटर यूनियन की मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के साथ रविवार को हुई बातचीत बेनतीजा रही। 

यह भी पढ़ें: प्यार में पागल लड़की से बचकर हिमाचल में छिपा था; डेढ़ साल बाद घर पहुंचते ही हो गया हमला

हड़ताल की घोषणा के बाद से दबाव में आए परिवहन विभाग ने बयान जारी कर एलान किया था कि निजी बस ऑपरेटर यूनियन की मांगों को सरकार तक पहुंचाएंगे और कैबिनेट की अगली बैठक में इस पर फैसला हो जाएगा, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। 

टैक्सी चालक यूनियन भी इस हड़ताल में होंगे शामिल 

ऊना, मंडी और अन्य जिलों में ऑटो और टैक्सी चालक यूनियनों ने भी हड़ताल में शामिल होने का एलान कर दिया है। इससे पहले विभाग को इस बात की उम्मीद थी कि इससे बात बन जाएगी, लेकिन निजी बस ऑपरेटर यूनियन के प्रदेश पदाधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया था कि यूनियन लंबे समय से सरकार से टोकन टैक्स, स्पेशल रोड टैक्स माफ करने और वर्किंग कैपिटल (ऑपरेटरों को सस्ता लोन) की घोषणा पूरा करने की मांग कर रही है, लेकिन उनकी मांगों को पूरा न कर सिर्फ बहानेबाजी की जा रही है। 

कांगड़ा जिले में रहेगी थोड़ी राहत 

कांगड़ा जिले में हड़ताल का असर कम ही होगा, क्योंकि यहां निजी बस ऑपरेटर दो गुटों में बंट गए हैं। एक गुट बसें चलाने के लिए तैयार है। बता दें कि हड़ताल होती है तो निजी बस ऑपरेटरों के साथ चालक-परिचालक, टायर और बस मेकेनिक सहित निजी बसों से जुड़े कार्य करने वालों के परिवार सदस्यों समेत प्रदेश के 12 से 15 लाख लोग प्रभावित होंगे। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: पति और सास ने महिला पर छिड़का मिट्टी का तेल, फिर लगा दी माचिस; 90% झुलसी

वहीं, निजी बस ऑपरेटरों की प्रदेशव्यापी हड़ताल को देखते हुए सरकार ने कमर कस ली है। एचआरटीसी ने सभी डिपो प्रभारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि जहां भी सवारियां ज्यादा होंगी, वहां पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ