यह भी पढ़ें: हिमाचल: 12 साल की बच्ची फंदे से झूल गई, बाथरूम में लटकी मिली
घटना का पता चलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, इस हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
बतौर रिपोर्ट्स, यह हादसा संसारपुर टैरेस से पौंग बांध जाने वाली सड़क पर पेश आया। बताया गया कि पौंग बांध से संसारपुर टैरेस की तरफ आ रही गाड़ी का टायर फटने से चालक ने संतुलन खो दिया व गाड़ी सड़क किनारे पलट गई।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: आज नए मामले और रिकवरी लगभग बराबर, मृतकों की कुल संख्या 2200 पार
गाड़ी पलटने की वजह से चालक अखिल कुमार (35) निवासी संसारपुर टैरेस की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर संसारपुर टैरेस पुलिस इंचार्ज एएसआई संजीव कुमार व राजकुमार तथा राजेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए देहरा अस्पताल भेज दिया गया है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks