पत्नी छोड़कर चली गई तो नाबालिग बेटी से किया कुकर्म
ताजा मामला प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित, कुमारसैन थाने के तहत सामने आया है. बताया गया कि यहां रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित बेटी नाबालिग बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार पिता पिछले एक वर्ष से बेटी के साथ यह गलत काम कर रहा था।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: अपनों ने छोड़ा साथ तो कांग्रेस MLA बने सहारा, अंतिम संस्कार कराने पहुंचे शमशान
वहीं, इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने फ़ौरन करवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। बतौर रिपोर्ट्स, बेटी ने इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस के पास दर्ज करवाई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि पिता उसे इसके बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहा था।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: SDM पर भड़क उठे कांग्रेस MLA; कांग्रेसियों को सैनेटाइजेशन करने से रोका था
बताया गया कि आरोपी की पत्नी उसे छोड़ कर जा चुकी है और पिछले एक वर्ष से पिता यह गलत काम कर रहा था। वहीं, इस मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने बताया कि कुमारसैन पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 376 व 506 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को इसके बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks