शनिवार को रोहतांग समेत कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी हुई। वहीं, शनिवार शाम राजधानी शिमला, हमीरपुर, कुल्लू सहित कई अन्य जिलों में बादल झमाझम बरसे। इसके अलावा कुल्लू, बिलासपुर, कांगड़ा में अंधड़ का दौर जारी रहा।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: जिंदगी खत्म करके सवालों को दे गया जन्म, दो दिन से बंद था 21 वर्षीय युवक का कमरा
मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते आया है। वहीं, आज बारिश और अंधड़ के चलते कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित रही। मैदानी जिलों में बारिश ने गर्मी से हल्की राहत दिलाई।
इस सब के बीच मौसम विज्ञानियों ने रविवार को भी प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम खराब रहने के आसार जताए हैं। शनिवार को रोहतांग के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और मनाली में बूंदाबांदी के साथ सुबह अंधड़ चला।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: भतीजे की शादी में शामिल होने आई स्कूटी सवार महिला को ट्रक ने ठोंका, नहीं बची
इससे बिजली लाइन बाधित होने से कुल्लू शहर में करीब पांच घंटे बत्ती गुल रही। अंधड़ से प्लम, नाशपाती, सेब और टमाटर की फसलों को नुकसान हुआ। जिला मुख्यालय कुल्लू में अंधड़ से रेहड़ी-फड़ी और ढाबों के कई टेंट उड़ गए। राजधानी शिमला में सुबह से ही बादल छाए रहे। शाम करीब चार बजे शहर में बारिश शुरू हुई।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks