हिमाचल में गैंगरेप: कमरे में ले जाकर लूटी इज्जत, मारा भी; पुलिस ने किया अरेस्ट

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में गैंगरेप: कमरे में ले जाकर लूटी इज्जत, मारा भी; पुलिस ने किया अरेस्ट

शिमला। हिमाचल प्रदेश में एक तरफ कोरोना कर्फ्यू लगाकर रखा गया है, जिसमें लोगों को अपने घरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। वहीं, हवस के दरिंदे इस दौरान भी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। देवभूमि हिमाचल प्रदेश को शर्मसार करने वाला ताजा मामला प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित रामपुर से सामने आया है। जहां पर दो युवकों को एक नाबालिग युवती के साथ रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में कर्फ्यू का दूसरा चरण: नई बंदिशें आज से लागू, यहां जानें पूरा ब्यौरा

बतौर रिपोर्ट्स, इस घिनौनी वारदात को ननखड़ी और करसोग के रहने वाले दो युवकों ने अंजाम दिया है। मामले की शिकायत मिलने के बाद कुमारसैन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान ननखड़ी निवासी दिनेश (22) और करसोग निवासी तानी राम (39) के रूप में हुई है।  

यह भी पढ़ें: हिमाचल: ब्लैक फंगस से प्रदेश में गई पहली जान, हरियाणा से लेकर आया था बीमारी

मिली जानकारी के अनुसार गैंगरेप की वारदात के बाद 17 वर्षीय नाबालिग युवती ने रामपुर थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी की मानें तो पीड़िता आरोपियों में से एक को जानती थी। पीडिता ने बताया कि 16 मई को आरोपी धोखे से उसको एक किराए के कमरे में ले गए। इसके बाद इन्होंने बारी-बारी से नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। पीडिता के अनुसार, विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: सेब के नशीले बगीचे में पुलिस रेड; बरामद हुए अफीम के हजारों पौधे, दो पर केस

वहीं, इस वारदात के बाद नाबालिग अपने परिजन के साथ रामपुर थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके विरुद्ध आईपीसी की धाराओं 376 डी, 504 और पॉक्सो एक्ट के अधिनियम 4 में केस दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ