हिमाचल: कर्नल की बेटी से कहा- पैसे दे नौकरी लगवा दूंगा, ठग लिए 5.84 लाख रूपए

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: कर्नल की बेटी से कहा- पैसे दे नौकरी लगवा दूंगा, ठग लिए 5.84 लाख रूपए

शिमला। हिमाचल प्रदेश में ऑनलाइन फ्रॉड और नौकरी की नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले अक्सर कर किए सामने आ ही जाते हैं। आमतौर पर कम पढ़े लिखे लोग इस तरह के मामलों में ठगी का शिकार होते हैं। लेकिन जब कोई पढ़ा लिखा शख्स भी इस तरह के मामलों में ठग लिया जाता है, तब बड़ी हैरानी होती है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल-बड़ा खुलासा: ऑक्सीजन वेंटिलेटर ना मिलने से गई थी BJP के ग्राम प्रधान की जान

ताजा मामला प्रदेश की राजधानी शिमला से रिपोर्ट किया गया है। जहां पर एक युवती को नौकरी दिलाने के नाम पर उससे 5 लाख रूपए से अधिक की ठगी हुई है। युवती रिटायर्ड कर्नल की बेटी है। लड़की के पिता ने साइबर थाना में मामले की शिकायत दी थी लेकिन वहां से मामले को लेकर दिया गया शिकायत पत्र छोटा शिमला पुलिस थाना में दिया गया है।

यह भी पढ़ें: बंगाल ने दोहराया हिमाचल का इतिहास, धूमल के नक्शे कदम पर ममता दीदी

लड़की के पिता ने अपनी शिकायत में बताया है कि उनकी बेटी ने इस नंबर पर ऑनलाइन जॉब के लिए बातचीत शुरू की। अज्ञात लोगों ने उन्हें एक लिंक भेजा और उसे खाता संख्या (166905000344) भेजा गया। उन्होंने नौकरी का लालच देकर उन्हें पैसे जमा करने के लिए कहा। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: कोरोना ने आज बनाया नया रिकॉर्ड, 44 जिंदगियां छीनी, एक्टिव मामले 20 हजार पार

उसके बाद युवती ने 24 अप्रैल को 2 बार 2,59,000 और 1,25,000 और 25 अप्रैल को 2 लाख रुपए उनके खाते में डाल दिए। बाद में पता लगा कि वे ठगी का शिकार हुए हैं। इस तरह कुल मिलाकर अबतक युवती से 5,84,000 रुपए की ठगी की गई है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: दहेज़ के लिए तंग करते थे ससुरालवाले, 8 माह की गर्भवती शालू ने लगाया फंदा!

शिकायत पत्र में लिखा है कि उसकी बेटी ने गूगल पर ऑनलाइन नौकरी की तलाश की, जहां उन्हें एक व्हाट्सएप नंबर 82718-01039 मिला। एएसपी शिमला प्रवीर ठाकुर ने बताया कि मामला पुलिस के ध्यान में आया है। छोटा शिमला थाना के तहत मामला दर्ज कर लिया है व  जांच शुरू कर दी है। 

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ