हिमाचल: नदी से बरामद हुई 16 वर्षीय की देह, नहीं हो पा रही पहचान, इस बात की है आशंका

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: नदी से बरामद हुई 16 वर्षीय की देह, नहीं हो पा रही पहचान, इस बात की है आशंका

पांवटा साहिब। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले स्थित पांवटा साहिब से एक परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां पर सोमवार शाम बाता नदी में कुंडियों के समीप एक 16 वर्षीय किशोर का शव बरामद होने की सूचना मिली है। फिलहाल किशोर की पहचान और मौत होने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। हालांकि पुलिस द्वारा किशोर की मौत डूबने से होने की आशंका है।

यह भी पढ़ें: हिमाचली युवक ने किया कमाल: 6 महीने में निकाला 3.5 टन शहद, बेचकर कमाए लाखों

शुरूआती जानकारी के अनुसार मृतक किशोर मिश्रवाला का रहने वाला बताया जा रहा है। डीएसपी वीर बहादुर ने पुष्टि करते हुए कहा कि जांच जारी है। उन्होंने कहा कि किशोर की गुमशुदगी को लेकर भी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ