जहां पर पुलिस ने एक व्यक्ति के पास से 1 किलो 30 ग्राम चरस बरामद की है। वहीं, पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। आरोपी के पास से बरामद की गई चरस की कीमत 2 लाख से अधिक बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल शर्मसार: सगी बहन बोली- मुझे छेड़ता है मेरा भाई, दर्ज हुई FIR
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस दल हाब्बन राजगढ़ मार्ग में हलोनीपुल के समीप कोरोना कर्फ्यू के नियमों के पालन को लेकर गश्त पर था। इसी दौरान दोपहर के समय एक व्यक्ति अपने हाथ में बैग लिए हुए पैदल हाब्बन से राजगढ़ की ओर आ रहा था।
व्यक्ति ने जब पुलिस को वहां पर देखा तो वह पीछे की ओर मुड़ गया। जिस वजह से पुलिस को उस व्यक्ति पर शक हुआ। इस मसले में पुलिस ने तुरन्त कार्रवाई करते हुए उस व्यक्ति को अपने काबू में लिया।
यह भी पढ़ें: पूर्व सीएम वीरभद्र की तबियत का हाल जानने IGMC पहुंचे CM जयराम, लिया अपडेट
काबू में लेने के बाद पुलिस ने जब उस व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके पास से करीबन 1 किलो 30 ग्राम चरस बरामद हुई। व्यक्ति की पहचान संदीप निवासी गांव नेई-नेटी के रूप में हुई है। डीएसपी भीष्म ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks