मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर पच्छाद उपमंडल की लानाबाका पंचायत में बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान 24 वर्षीय सूरज के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें: देवभूमि में भगवान के घर में चोरी: साफ़ कर दिया गल्ला-तलाश में जुटी पुलिस
बताया गया कि सूरज यहां पर एक स्थानीय व्यक्ति की जमीन पर खेतीबाड़ी का काम करता था। मृतक युवक नेपाली मूल का नागरिक बताया जा रहा है। बतौर रिपोर्ट्स, आज दोपहर सेनधार क्षेत्र में भारी बारिश हुई इस दौरान आसमानी बिजली कड़की और डेरे में सूरज पर जा गिरी। बिजली गिरने से सूरज की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: हवा में उड़ा फिर मकान की छत पर गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, तस्वीरें वायरल
लानाबाका पंचायत के प्रधान कुलदीप कुमार ने नेपाली युवक की आसमानी बिजली गिरने से मौत होने की पुष्टि की है। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks